दिव्यांगो के लिए बड़ी खबर,मामला UDID कार्ड से जुड़ा

बगैर यूडीआईडी के नि:शुल्क बस यात्रा नहीं कर सकेंगे दिव्यांग

नई व्यवस्था के तहत बढ़ेगी दिव्यांगों की सुविधा

-सरकारी भुगतान में आने वाली परेशानी होगी खत्म

मीरजापुर, अब दिव्यांग यात्रियों को रोडवेज बस से सफर करने के लिए टिकट खरीदने की जरुरत नहीं पड़ेगी। हालांकि इसके लिए यूडीआइडी या आधार व मोबाइल नंबर देना होगा अन्यथा टिकट का शुल्क चुकाना होगा। इससे दिव्यांगों की सुविधा बढ़ेगी ही, भुगतान में होने वाली परेशानी भी खत्म होगी।

उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगों की नि:शुल्क यात्रा अब नियम व शर्तों के अधीन होगी। आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के बगैर दिव्यांग नि:शुल्क यात्रा नहीं कर सकेंगे और उन्हें टिकट खरीदना होगा। एक सितंबर से यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। दिव्यांगों की यात्रा के एवज में होने वाले सरकारी भुगतान में समस्या आने के कारण बदलाव किया गया है। अब नई व्यवस्था के तहत दिव्यांगजन की यात्रा का संपूर्ण विवरण एक्सेल सीट में आठ बिंदुओं पर एकत्रित होगा। इसमें दिव्यांग का नाम, दिव्यांगता प्रमाण पत्र संख्या, यूडीआईडी (यूनिक आइडी फॉर परसन्स विद डिसेबलिटीज) नंबर, आधार नंबर, यात्रा का दिनांक, यात्रा का विवरण, मोबाइल नंबर व किराया का पूरा ब्यौरा होगा।

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक हरिशंकर पांडेय ने बताया कि रोडवेज डिपो की 67 बसें संचालित हैं। इसमें 11 अनुबंधित बसें हैं। सभी बसें प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी रूट पर चलती हैं। दिव्यांगजनों को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा आधार कार्ड पर दिए जाने की दिशा में कार्य चल रहा है। आधार और मोबाइल नंबर का भी ब्यौरा एकत्रित कर उसे एक्सेल सीट पर देने को कहा गया है। इससे दिव्यांगों की सुविधा बढ़ेगी और भुगतान में होने वाली परेशानी भी खत्म होगी।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment