मार्बल सिटी किशनगढ़ में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । किशनगढ़ मार्बल सिटी मे दिन दहाड़े की लाखों की लूट की वारदात सामने आई है । बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया । बदमाशों ने पहले चलती बाइक को टक्कर मारी फिर बाईक चालक से बैग छीन कर फरार हो गए ।
बैग में रखी थी लाखो रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी थी । यह घटना किशनगढ़ के अजमेर रोड स्थित उपखण्ड कार्यालय के आगे की घटी । वारदात
पदमचंद जैन के साथ हुई । पीड़ित ने बताया वो रोजाना आभूषण बनवाने के लिए किशनगढ़ से अजमेर आता जाता है । जिसमे
किशनगढ़ के एक दर्जन ज्वैलर्स वाला की सोने व चांदी लेकर अजमेर जाता था । वारदात की
सूचना पर मौके पर सीओ सिटी मनीष शर्मा व मदनगंज थाना पुलिस पहुंची । व बदमाशो की तलाश के लिए करवाई की गई व क्षेत्र में नाकाबंदी करा लुटेरों की तलाश शुरू कर दी ।