राजस्थान वैष्णव ब्राह्मण चतु: सम्प्रदाय 52 गोत्र समाज सेवा समिति पुष्कर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। राजस्थान वैष्णव ब्राह्मण चतुर्थ सम्प्रदाय बावन गौत्र समाज सेवा समिति मन्दिर पुष्कर के द्विवार्षिक चुनाव 17 मई 2026 को होंगे ।यह निर्णय 10 मई को मन्दिर समिति की आहुत बैठक जो मदनलाल अग्रावत भोजपुर (दूदू) की अध्यक्षता में आयोजित हुई थी उसमें लिया गया। चुनाव वैष्णव मन्दिर प्रांगण में सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होंगे। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी श्यामसुंदर अग्रावत सांवतसर व रामस्वरूप वैष्णव सराधना को नियुक्त किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि चुनाव में पूर्व में बने आजीवन सदस्य ही मतदान प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। आयोजित बैठक में बाबूलाल अग्रावत, मदनलाल पीपावत बालापूरा, अशोक वैष्णव गोविन्दगढ, कैलाश वैष्णव नांदला, प्रकाश वैष्णव आखरी, विष्णु वैष्णव अजमेर, कमल रामावत, कानदास सराणा, मुकेश कुमार वैष्णव जाटली, त्रिलोक दास वैष्णव नौसर, गणपत दास वैष्णव, कन्हैयालाल वैष्णव नूरियावास, गोपाल वैष्णव सरसडी, ओमप्रकाश वैष्णव, रवि वैष्णव आदि उपस्थित थे।