मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। भारतीय किसान संघ नसीराबाद द्वारा नये आये उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान का पदभार ग्रहण करने पर स्वागत किया।
उपखंड अधिकारी नसीराबाद कल्पित शिवरान के पदभार ग्रहण करने पर भारतीय किसान संघ नसीराबाद परिवार द्वारा माला साफा पहनाकर स्वागत किया। भारतीय किसान संघ नसीराबाद तहसील प्रचार प्रमुख शिवजी राम गुर्जर लवेरा ने बताया कि भारतीय किसान संघ नसीराबाद परिवार द्वारा उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान को ज्वाइन करने पर बधाईयां दी। उपखंड अधिकारी कार्यालय काश्तकारों हितार्थ हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। इस दौरान नसीराबाद तहसील अध्यक्ष गोरधन गुर्जर लवेरा , समाजसेवी कैलाश कालश, रामलाल गुर्जर, जगदीश हाकला, मधु गुर्जर, जुगराज मेघवंशी आदि उपस्थित रहे ।