- नवनिर्वाचित पालिका चेयरमैन विष्णु देवी का वैष्णव समाज ने किया स्वागतमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । वैष्णव समाज बिजयनगर, गुलाबपुरा क्षेत्र द्वारा नवनिर्वाचित पालिका चेयरमैन विष्णु देवी, सुनिल वैष्णव का टीकम चौराहे पर पुष्प वर्षा… Read more: नवनिर्वाचित पालिका चेयरमैन विष्णु देवी का वैष्णव समाज ने किया स्वागत
- श्री नगर पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए निकलीं आरक्षण लाटरी, महिलाओं को मिला 10 पंचायतों में मौकामुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। पंचायत समिति श्रीनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों के बुधवार को आरक्षण की लॉटरी निकाली गई… Read more: श्री नगर पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए निकलीं आरक्षण लाटरी, महिलाओं को मिला 10 पंचायतों में मौका
- नसीराबाद की सेन्ट जोन्स विधालय के छात्र विराट पथरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्राप्त किया स्वर्ण पदकमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/जगत अजमेर । 70 वी जिला स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के अंतर्गत वुशू खेल प्रतियोगिता जो सन्त सुधा सागर स्कूल अजमेर में सम्पादित… Read more: नसीराबाद की सेन्ट जोन्स विधालय के छात्र विराट पथरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्राप्त किया स्वर्ण पदक
- राजकीय आर्युवेदिक चिकित्सालय नसीराबाद में मनाया आयुर्वेदिक दिवसमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नसीराबाद में बुधवार को आयुर्वेदिक दिवस बनाया गया। डॉक्टर सीमा गुर्जर ने बताया इस अवसर पर एक… Read more: राजकीय आर्युवेदिक चिकित्सालय नसीराबाद में मनाया आयुर्वेदिक दिवस
- जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में आयुर्वेद दिवस मनायामुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय परिसर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में बुधवार को आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन… Read more: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में आयुर्वेद दिवस मनाया
जिला कलक्टर ने 11 दिव्यांगजनों को दी स्कूटी
दीपक माली/दिव्यांग जगत
उदयपुर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप दिव्यांग जनों को संबल एवं सुविधा प्रदान करने के क्रम में राज्य सरकार की स्कूटी वितरण योजना में सोमवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने 11 दिव्यांगजनों को स्कूटी प्रदान कर लाभान्वित किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मधुवन स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में कलक्टर मीणा ने लाभार्थियों को यह सौगात प्रदान कर बधाई दी एवं उपलब्ध कराए गए वाहन का सदुपयोग करने को कहा। कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार ने दिव्यांगों को शिक्षा एवं अन्य कार्यों की सुविधार्थ यह योजना संचालित की है। इससे दिव्यांगों को सुविधा के साथ राहत मिलेगी और सुलभता से उनके सारे कार्य पूर्ण होंगे। इस योजना के तहत आज 11 जनों को लाभान्वित किया गया है तथा कुछ दिनों पूर्व 17 दिव्यांगों को इस योजना का लाभ दिया गया है।
नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को किया रवाना
इस अवसर पर कलेक्टर ने जिला प्रशासन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं रिद्धि सिद्धि सेवा संस्था के सयुक्त तत्वावधान में एनएपीडीडीआर योजना के तहत नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि यह वाहन गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर लोगों को नशे की लत से दूर रहने एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर विभागीय उपनिदेशक मांधाता सिंह ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं विभागीय प्रगति के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर सेव द गर्ल चाइल्ड की ब्रांड एंबेसडर डॉ. दिव्यानी कटारा, परिवीक्षा अधिकारी हेमंत खटीक, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रवीण पानेरी सहित विभागीय अधिकारी संस्था अध्यक्ष भैराराम चौधरी, जीवन खोजा, निक्की सागर, निर्मल शर्मा, बाबू लौहार, रेखा शर्मा, गंगा गरासिया आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर कलक्टर मीणा ने विभागीय परिसर में संचालित बाल अधिकारिता विभाग संस्कृत शिक्षा विभाग के कार्यालयों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संपूर्ण परिसर का अवलोकन करते हुए परिसर के उचित रखरखाव एवं मरम्मत आदि कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए।