उम्मीद हेल्पलाइन फाउंडेशन के अध्यक्ष उत्तम जैन ने विशेष योग्यजन आयुक्त को पत्र लिखकर के अवगत करवाया हैं कि बजट की घोषणाओं पर जल्दी कार्रवाई करें।
आपके संज्ञान में यह विषय लाना चाहता हूं कि राजस्थान सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में दिव्यांगजनो हेतु स्कूटी की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बजट में की गई हैं। वर्ष 2021-22 की 2000 स्कुटीयो का वितरण अभी तक नही हो पाया हैं एवं वित्त वर्ष 2022-23 की घोषणा के अनुसार 5000 स्कुटीयो के लिए अभी तक आवेदन आमंत्रित नही किए गए हैं। आपसे निवेदन हैं कि पिछले बजट की 2000 स्कूटी एवं इस वर्ष की 5000 स्कूटी के लिए यथाशीघ्र आवेदन लिए लिए जाए ताकि प्रदेश के दिव्यांगजनो को राहत मिल सकें। स्कूटी योजना में दिव्यांगों की उम्र सम्बन्धी बाध्यता को समाप्त किया जाए ताकि ज्यादा दिव्यांगजन लाभान्वित हो सकें।