राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ नसीराबाद के तत्वावधान में आयोजित हुआ वार्षिक अधिवेशन एवं राज्य पुरस्कार समारोह

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड नसीराबाद संघ के तत्वावधान में वार्षिक अधिवेशन एवं राज्य पुरस्कार समारोह का आयोजन विधायक रामस्वरूप लांबा के मुख्य आतिथ्य एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी , सीडीईओ अजमेर गोविन्द नारायण शर्मा, सीबीईओ श्रीनगर हेमन्त मिश्रा , प्राचार्य डा.अनिता खुराना ,राजकीय कन्या महाविद्यालय, नसीराबाद के विशिष्ट आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ पी.एम.श्री व्यापारिक विद्यालय नसीराबाद में हुआ । स्थानीय संघ सचिव श्रीमती उषा विजयवर्गीय ने अप्रैल 2025 से मार्च 2026 में वर्ष भर में हुई गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । इस सत्र की विशिष्ट उपलब्धियां रही हैं – राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी छत्तीसगढ़, आवासीय निपुण कैम्प राजकीय कन्या महाविद्यालय, नसीराबाद , एडवेंचर कैम्प – ऊंटी ,माउण्ट आबू, पुष्कर घाटी में रोवर रेंजर गये । 36 रोवर ,रेंजर, स्काउट, गाइड को राज्य पुरस्कार अवार्ड मिला । मुख्य अतिथि रामस्वरूप लांबा ने भारत स्काउट गाइड द्वारा किये गये सेवा कार्यों – जल सेवा ,पर्यावरण सेवा ,संस्कार , जनजागरूकता रैली आदि की प्रशंसा की । भविष्य में कोई भी सहयोग हेतु आश्वासन दिया । विनोद दत्त जोशी ने स्थानीय संघ द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की व राज्य स्तरीय ,राष्ट्र स्तरीय ,अन्तराष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रमों में भाग लेने के लिये टीम लीडर व स्काउटर गाइडर को प्रेरित किया । हेमन्त मिश्रा ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन ,सेवा भावना एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान प्रदान करने के लिये प्रेरित किया । अंत में राजकीय उच्च बालिका विद्यालय नसीराबाद की प्राचार्य श्रीमती सूरज देवी चौहान ने सभी विजेता स्काउटर ,गाइडर , रोवर ,रेंजर एवं स्कूल प्रभारी ,समस्त विद्यालय के प्रधानाचार्यों का , भामाशाहों का , स्काउट मास्टर कमल कुमार माथुर ने आभार प्रकट किया । इस अवसर पर आजीवन सदस्य हाजी उमरदराज, भामाशाह द्वारका प्रसाद ऐरन, प्रोफेसर प्रेम राज चौधरी और विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य अनिल कुमार चित्तौड़िया पीएम श्री व्यापारिक नसीराबाद,,नवीन कुमार सोनी देराठु, सुश्री रूबी मेसी ढाल, सुश्री संगीता चारण मावशिया, उषा पलिया राजोसी ,स्काउटर प्रकाश कुमार, मनीष कुमार शर्मा, गाइडर शशीकरण वर्मा, सरोज, प्रमिला अनामिका रोवर रेंजर स्काउट गाइड कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

Author: admin