पत्नी के उकसावे में बड़े भाई का मर्डर:गाली-गलौज और पत्थर मारने के आरोप से गुस्साया, बहन बोली- भाभी ने ही भड़काया था

पत्नी के उकसावे में बड़े भाई का मर्डर:गाली-गलौज और पत्थर मारने के आरोप से गुस्साया, बहन बोली- भाभी ने ही भड़काया था

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । छोटे भाई ने पत्नी के उकसावे पर बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है। जबकि आरोपी की पत्नी हत्या होते ही मौके से फरार हो गई।
घटना अजमेर के क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र के माकड़वाली में शनिवार शाम की है। पुलिस ने बताया कि यहां के रहने वाले अशोक के बड़े बेटे शिवराज (36) की उसके छोटे भाई रामरत्न (34) ने हत्या कर दी। शिवराज शनिवार शाम घर पर मोबाइल पर किसी से जोर-जोर से बात कर रहा था। इस दौरान छोटे भाई रामरतन की पत्नी सीमा ने शिवराज पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए अपने पति रामरतन से शिकायत की। इस पर शिवराज ने सीमा को समझाया भी कि वह फोन पर बात कर रहा था ना कि उसे गाली दे रहा था। लेकिन शिवराज और रामरत्न में मारपीट हो गई। उस वक्त पिता अशोक ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया।
रात करीब एक बजे सीमा ने अपने पति रामरतन से फिर कहा कि शिवराज गाली-गलौज कर पत्थर फेंक रहा है। इस पर रामरतन को गुस्सा आया। उसने शिवराज के सिर पर लकड़ी से लगातार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की बहन पूजा ने बताया कि मृतक के छोटे भाई रामरतन की पत्नी सीमा ने गुस्सा दिलाया था।
भाई के साथ फरार हुई आरोपी महिला
जब रामरतन ने अपने भाई को पीट पीट कर मार डाला तो सीमा ने रात को ही अपने भाई को बुलाया। फिर घर से फरार हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी नीलम गर्भवती है। उसके एक तीन साल का बच्चा भी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment