नई दिल्ली। भारत में गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है, जिसके साथ ही AC की जरूरत भी बढ़ गई है। जब ज्यादा गर्मी होती है तो ऐसे में बिना एयर कंडीशनर के रहना मुश्किल हो जाता है। वहीं अगर आप ज्यादा खर्च के डर से नया एसी नहीं खरीद रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं आप कम पैसे खर्च कर भी एसी खरीद सकते हैं और एसी का मजा ले सकते हैं। जी हां पैसों की बचत करने के लिए एसी खरीदने की जगह पर उसे किराये पर लेना ज्यादा सही है। जी हां किराये पर एसी लेने का एक लाभ यह भी है कि आपको इसके मेंटेनेंस का खर्च नहीं लेना पड़ता है। एसी को किराये पर घर पर लाने के लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है और आप उसे घर बैठे ही किराये पर ले सकते हैं।
- उपखण्ड अधिकारी यादव व थानाधिकारी श्री नगर पारुल यादव ने किया गैस एजेंसी का संयुक्त निरीक्षणमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद देवीलाल यादव तथा थानाधिकारी श्रीनगर श्रीमती पारुल यादव द्वारा श्रीनगर क्षेत्र मे… Read more: उपखण्ड अधिकारी यादव व थानाधिकारी श्री नगर पारुल यादव ने किया गैस एजेंसी का संयुक्त निरीक्षण
- गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद द्बारा केमिकल लीकेज माॅकर्डिल का आयोजन कियामुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद स्टेशन पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नागरिक… Read more: गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद द्बारा केमिकल लीकेज माॅकर्डिल का आयोजन किया

- पुष्कर में एंटी नारकोटिक्स फ़ोर्स की बड़ी दबिश, सांसी बस्ती में छापामुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। पुष्कर में एंटी नारकोटिक्स फ़ोर्स की और से सासी बस्ती में छापा मारा। जानकारी के अनुसारप्रदेशभर… Read more: पुष्कर में एंटी नारकोटिक्स फ़ोर्स की बड़ी दबिश, सांसी बस्ती में छापा
Rentmojo: एयर कंडीशनर को किराये पर लेना इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने समय के लिए एसी को किराये पर पाने का प्लान बना रहे हैं। रेंटमोजो फ्री रीलोकेशन और अपग्रेड फीचर देता है। अगर आप 1 टन कैपेसिटी वाले स्प्लिट एयर कंडीशनर को किराये पर लेते हैं तो उसके लिए किराये की शुरुआत 1,399 रुपये प्रति माह होती है। वहीं 1 टन कैपेसिटी वाले एयर कंडीशनर को किराये पर लेने के लिए 1,949 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होता है, हालांकि यह आपको वापस मिल जाता है। रेंटोमोजो इंस्टॉलेशन चार्ज के तौर पर 1,500 रुपये लेता है, जिसमें एसी के लिए पानी का पाइप शामिल है।
CityFurnish: सिटीफर्निश गर्मियों के दौरान एसी की डिमांड को पूरा करने वाली एक एसी रेंटल सर्विस है। अगर आप 1 टन कैपेसिटी वाले विंडो एसी को रेंट पर घर ले जाना चाहते हैं तो सिटीफर्निश आपसे प्रति माह 1,069 रुपये चार्ज करती है। इसके लिए 1 हजार रुपये इंस्टॉलेशन चार्ज और 2,749 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट अमाउंट भी शामिल है। वहीं 1 टन स्प्लिट एसी के लिए 1,249 रुपये प्रति माह किराया है और एसी को इनस्टॉल करने के लिए 1,500 रुपये चार्ज और सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर 2,799 रुपये देने होंगे।
FairRent: फेयरेंट से 1.5 टन का विंडो एसी किराए पर लेने के लिए 1,375 रुपये मंथली चार्ज देना होता है, जिसके लिए इंस्टॉलेशन चार्ज के साथ-साथ यूनिट के साथ बंडल किए गए स्टेबलाइजर भी शामिल हैं। फेयरेंट एसी के रेंटल टाइम के साथ कई फ्री सर्विस भी प्रदान करता है। अगर आप इसे पूरे सीजन के लिए रखते हैं तो फेयरेंट के पास स्पेशल लॉन्ग टर्म सर्विस प्लान भी मौजूद हैं।
Rentloco: प्लेटफॉर्म में यूजर्स के लिए विंडो एसी और स्प्लिट एसी का ऑप्शन शामिल है। इसका मंथली रेंटल 1,299 रुपये और 1,599 रुपये है। रेंटलोको से यूजर्स को मिनिमम 3 माह के लिए एसी रेंट पर लेना होता है। वहीं 1.5 टन विंडो एसी के लिए 1,532 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट प्रदान करना होता है।