सडक दुर्घटना मे देर रात बीर घाटी मे मोटरसाइकिल पर सवार युवक की हुई मौत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद बीर घाटी मे देर रात सडक दुर्घटना मे देरांठू के युवक की मौत हो गई । देरांठू निवासी गंगाराम (32) पुत्र मांगीलाल रावत देर रात 8 बजे के करीब अजमेर से देरांठू आ रहा था । वही माखुपुरा के करीब बीर घाटी मे किसी वाहन चालक ने टक्कर मार दी । जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना मिलते ही परिजन व पूर्व सरपंच दिनेश चौधरी मौके पर पहुंचे । दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जेएलएन अस्पताल अजमेर मे मोर्चरी मे रखवाया । जिसका आज पोस्टमार्टम होगा ।