पत्नी को iPhone -13 गिफ्ट करना पड़ा भारी, हर महीने 7 हजार रुपए की किस्त भरने के दबाव में बना चोर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। पत्नी को iPhone-13 गिफ्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया।
हर महीने 7 हजार रुपए की किस्त भरने के दबाव में बना चोर । युवक ने पाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र में सूने मकान को बनाया निशाना। घर से 4 तोला सोना, चांदी के गहने, होम थिएटर और नए कपड़े चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 6 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही। पीड़ित परिवार शहर से बाहर गया हुआ था, पीछे से युवक ने वारदात को दिया अंजाम। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर संदिग्ध युवक पुलिस के रडार पर आ गया। पुलिस ने शिवाजी नगर निवासी 19 वर्षीय महावीर को हिरासत में लिया, पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल लिया। बोला- पत्नी की डिमांड पूरी करने के लिए चोरी की, आरोपी ने बताया- पत्नी को iPhone, होम थिएटर और नए कपड़ों का था शौक, करीब 65 हजार रुपए का iPhone-13 किस्तों पर लेकर पत्नी को गिफ्ट किया था। किस्त भरने में परेशानी हुई तो बनाया चोरी का प्लान, पाली पुलिस ने चोरी का पूरा सामान बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया।