मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। जाटों के राव समाज की बैठक समाज के श्री राघवेन्द्र सरकार मन्दिर पुष्कर में कार्तिक पूर्णिमा को रखी गई है। जयकार राव समाज समिति के संरक्षक एवं सचिव गजानंद राव (देरांठू ) ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कार्यवाहक प्रबंधन समिति का गठन करने, जयकार को जाटो के राव पंजीयन में संशोधित प्रस्ताव पारित कराने, पंजीकृत संस्थान पुष्कर एवं छात्रावास/धर्मशाला हेतू भूमि आवंटन समिति का गठन करने, पुजारी व चोकीदार की नियुक्ति करने, पुष्कर मन्दिर कार्यकारिणी का पुनर्गठन करने वह मन्दिर विकास हेतु उगाही एवं सहयोग पर विचार विमर्श किया जायेगा। बैठक पुर्णिमा को सुबह प्रारम्भ होगी । राव ने समाज के सभी प्रबुद्ध जनों व जागरूक युवाओं से आग्रह किया है कि बैठक में आगे आकर समाज हित में विचार व्यक्त करे व नवीन कार्यकारिणी बनाने में भागीदारी निभाएं।