नशेडी चोरों ने बगीची बालाजी मंदिर की दान पेटी तोड़ ले उड़े दान राशि, दान पात्र चार माह से नहीं खुला था, करीब 15 हजार रुपए थे दान पेटी में, भक्तों में छाया रोष

मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/ अजमेर


अजमेर। नसीराबाद सदर थाना अंतर्गत ग्राम देरांठू के मुख्य चौराहे पर स्थित बगीची बालाजी मंदिर पर लगी दान पेटी से नशेडी युवकों ने दान पात्र तोड़ दान राशि ले उड़े। ग्रामीण क्षेत्र में नशेडी युवक देर रात इधर से उधर घूमते रहते हैं । इन नशाखोरों ने खेतों में लगे ट्यूबवैल, सौर ऊर्जा संयंत्रों से केबल चोरी कर ले जाना आम बात हो गई है। पुलिस प्रशासन द्बारा इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाने से इनके हौसले बुलंद हो रखे हैं। बगीची बालाजी मंदिर के दान पात्र से चोर करीब 15 हजार रुपए की राशि ले गए। इसकी जानकारी सुबह भक्तों के मन्दिर दर्शन करने आने पर चली। मन्दिर के दान पात्र से चोरी होने पर ग्रामीणों व भक्तों में रोष उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि में नसेडी युवक शराब पीने के बाद शराब के पव्वे बालाजी स्थान पर पटक कर चले जाते हैं। ग्रामीणों ने ऐसे असामाजिक तत्वों व नसेडी युवकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की मांग के साथ रात्रि में गस्त लगवाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment