श्री नगर पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए निकलीं आरक्षण लाटरी, महिलाओं को मिला 10 पंचायतों में मौका

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। पंचायत समिति श्रीनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों के बुधवार को आरक्षण की लॉटरी निकाली गई । पंचायत राज विभाग जयपुर के निर्देश पर पंचायत समिति श्रीनगर के मीटिंग हॉल में उपखंड अधिकारी नसीराबाद की अध्यक्षता में लॉटरी प्रक्रिया पूरी हुई । उपखंड कार्यालय नसीराबाद से मिली जानकारी के अनुसार सरपंच पद आरक्षण 2026 में पंचायत समिति के कुल 28 ग्राम पंचायतों में से बनेवडा, भटियानी में अ.जा. (Open), भवानीखेडा, कानाखेडी में अ.जा. महिला, जसवन्तपुरा में अ.ज.जा (Open) कोई नहीं, भीमपुरा, चैनपुरा, फारकिया में अ.पि.वर्ग (Open), दिलवाडा, देराठू में अ.पि.वर्ग महिला, राजोसी, श्रीनगर, रामसर, तिहारी, साम्प्रोदा, कानपुरा, बाल, सनोद में सामान्य (Open), मावशिया, जिलावडा, लोहरवाडा, लवेरा, न्यारा, राजगढ, झडवासा, बाघसूरी, बिठूर में सामान्य महिला की लॉटरी निकली । इसी प्रकार वार्ड पंच आरक्षण में पंचायत समिति क्षेत्र की 28 पंचायतों के कुल 316 वार्डों के लिए भी वार्ड-वार आरक्षण लॉटरी निकाली गई। इसमें अनुसूचित जाति के 26+14 वार्ड, जनजाति के 6 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग के 26+20 वार्ड और शेष 224 वार्ड सामान्य व सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं । जैसे राजगढ़ में 11 वार्डों में से वार्ड 6 OBC, वार्ड 5 OBC महिला, वार्ड 8, 9, 10, 11 सामान्य और 1, 3, 4, 7 सामान्य महिला के लिए आरक्षित रहा। इसी प्रकार श्रीनगर ग्राम पंचायत के 21 वार्डों में से 5, 7 SC, 6, 10 SC महिला, 11, 13 OBC, 3, 12 OBC महिला घोषित किए गए हैं ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment