श्री कन्या आदर्श विद्या मंदिर नसीराबाद में हुआ मातृ सम्मेलन, संस्कार शिक्षा व राष्ट्र भक्ति के महत्व का दिया सन्देश

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । विद्या भारती संस्थान अजमेर के तत्वावधान में हनुमान चौक स्थित श्री कन्या आदर्श विद्या मंदिर में शुक्रवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति ने उत्साह के साथ भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य माताओं को संस्कार, शिक्षा एवं राष्ट्रभक्ति के महत्व से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी मंजू शर्मा व अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य उमा सोनी ने की। कार्यक्रम के दौरान मातृशक्ति की भूमिका और बच्चों के सर्वांगीण विकास में परिवार के संस्कारों के महत्व पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर ताराचंद प्रजापति (अध्यक्ष), निवेदिता (सचिव), सुभाष मित्तल (कोषाध्यक्ष) एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार मुदगल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों ने मातृशक्ति के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment