वैष्णव समाज के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियो का वैष्णव समाज केकड़ी ने स्वागत, समाज की राजनीति क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी पर समाज में छाया हर्ष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । वैष्णव छात्रावास केकड़ी परिसर में रविवार को वैष्णव युवा संगठन परिक्षेत्र केकड़ी के तत्वावधान में वैष्णव जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न नगर निकायों में निर्वाचित वैष्णव समाज के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं पार्षदों का साफा, माला, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
समारोह में जहाजपुर चेयरमैन अलकेश वैष्णव, गुलाबपुरा चेयरमैन विष्णु देवी वैष्णव तथा हम्मीरगढ़ वाइस चेयरमैन जगदीश जी वैष्णव का सम्मान किया गया।
वहीं वैष्णव समाज के निर्वाचित पार्षदों एवं उनके प्रतिनिधियों में दीपिका वैष्णव शाहपुरा, हेमलता वैष्णव किशनगढ़, पिंटू देवेंद्र वैष्णव गुलाबपुरा, विशाल वैष्णव नसीराबाद, हनुमान जी वैष्णव किशनगढ़, मोहित वैष्णव केकड़ी एवं आशाराम वैष्णव केकड़ी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया।
समाज की एकता और राजनीतिक भागीदारी पर जोर
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकता, शिक्षा, संस्कार और रोजगार के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी आवश्यक है। वक्ताओं ने समाज के युवाओं को आगे आने तथा जनप्रतिनिधियों को समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक प्रतिनिधित्व समाज की आवाज को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए समाज को शिक्षा और संगठन के साथ राजनीतिक रूप से भी मजबूत होना होगा।
ये रहे मंचासीन अतिथि
समारोह में उत्तम वैष्णव, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा महासभा, बिरदी चंद वैष्णव, राष्ट्रीय महासचिव महासभा, सीताराम जी वैष्णव, अध्यक्ष वैष्णव छात्रावास केकड़ी, बजरंग दास वैष्णव, महासभा केकड़ी, चंद्र प्रकाश वैष्णव, अध्यक्ष चौमालीसा प्रथम, रामधन जी वैष्णव शेषपुरा, चौमालीसा द्वितीय तथा जगदीश जी बघेरा मंचासीन रहे।
युवा संगठन की रही सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वैष्णव युवा संगठन परिक्षेत्र केकड़ी के अध्यक्ष जे.पी. वैष्णव, सचिव धर्मराज वैष्णव एवं कोषाध्यक्ष संजय वैष्णव सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस दौरान किशन वैष्णव, शंकर मालेड़ा, राहुल वैष्णव, हनुमान बैरागी, प्रभुदयाल, बुद्धि प्रकाश, भगवान, सागर, द्वारका प्रसाद, आदित्य, अनुराग, महेश, सुनील, आशीष, मनोज, दिनेश, तेजमल, लाभचंद,दुर्गेश, राजकुमार, दीपक, धर्मराज , देवीशंकर एवं अमित नवल किशोर सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
पत्रकारों की भी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में वैष्णव समाज से जुड़े पत्रकार रामकिशन वैष्णव गुलाबपुरा, उमाशंकर, बालमुकुंद एवं गोविंद वैष्णव भी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान समाजबंधुओं ने जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी समाज की एकता, संगठन एवं राजनीतिक भागीदारी को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment