मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । विकसित भारत जन सेवा अभियान के अन्तर्गत एक दिवसीय आंगन मिलन सेवा शुक्रवार 25 से 27 सितम्बर तक प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर निर्धारित दिवस को आयोजित किया जा रहा है ।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि सम्पूर्ण जिले में आंगन मिलन सेवा शिविर के सफल संचालन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक महेश गुप्ता को प्रभारी नियुक्त किया गया है। आंगन मिलन सेवा शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, राजस्व एवं कृषि विभाग के द्वारा विभागीय योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाएगा। शिविरों के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वन्दना खेरवाल को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनीयों एवं सहायिकाओं का सम्मान किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम महात्मा गांधी स्कूल भूणाबाय में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र भूणाबाय सेक्टर भूडोल में शनिवार प्रातः 11 बजे आयोजित होगा।