राजकीय आर्युवेदिक चिकित्सालय नसीराबाद में मनाया आयुर्वेदिक दिवस

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नसीराबाद में बुधवार को आयुर्वेदिक दिवस बनाया गया। डॉक्टर सीमा गुर्जर ने बताया इस अवसर पर एक शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 122 रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाईयो का वितरण किया गया।जिसमें उदार रोग, श्वास रोग, अर्श, श्वेत प्रदर, मधुमेह एवं चर्म रोगों का इलाज किया गया। शिविर में वैद्य राम चरण शर्मा, राजेंद्र राठी, रवि सोनी, तुषार सिंघल, प्रदीप मित्तल, चंद्र प्रकाश बंसल, बंशीलाल कुमावत, शंकर लाल गुर्जर, मोहन, जीतू, आदि उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment