नवोदय विद्यालय नसीराबाद के विधार्थियों को कराया शैक्षणिक भ्रमण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद कस्बे के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में स्थित पीएम श्री स्कूल जेएनवी नांदला अजमेर में पीएम श्री स्कूल शैक्षणिक भ्रमण गतिविधि के अंतर्गत कक्षा छह से दसवीं के 400 छात्र छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए अजमेर एवं बिलाड़ा जोधपुर भेजा गया। विद्यालय के प्राचार्य गिरि राज रेवाड़ एवं उप प्राचार्य अलका कुलश्रेष्ठ ने प्रातः सुबह आठ बजे छात्र छात्राओं को मार्गरक्षी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ बसों में गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया।
छात्र छात्राओं ने अजमेर शहर के बाहरी इलाके में अरावली पर्वत श्रृंखला की पहाड़ियों पर स्थित आधुनिक जैन तीर्थ स्थल नारेली का भ्रमण किया। यह मंदिर पारंपरिक एवं आधुनिक वास्तु कला का सुंदर मिश्रण है।
विद्यार्थियों ने अजमेर शहर में स्थित रेल संग्रहालय का भ्रमण किया और भारतीय रेल के इतिहास, इंजनों, ट्रैकों और विभिन्न उपकरणों के विकास के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने संग्रहालय में स्थित टॉय ट्रेन में सफर का आनंद लिया जो परिसर में बने बगीचे, तालाब और सुरंग से होकर गुजरती है।
कक्षा नवमी एवं दसवीं की बालिकाओं का समूह ने बिलाड़ा जोधपुर में स्थित प्रसिद्ध आई माता के भव्य मंदिर का भ्रमण किया। बालिकाओं ने अखंड ज्योति के दर्शन किए। इस दीप लौ से काजल नहीं निकलता, बल्कि केसर टपकती है। इसके साथ ही बालिकाओं ने मंदिर परिसर में स्थित सुंदर संग्रहालय की सैर की जिसमें राजस्थानी सभ्यता से जुड़े विभिन्न शस्त्र, हथियार, पारंपरिक परिधान, पुराने सिक्के, पांडु लिपि, बिलाड़ा रियासत से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुएं और पारंपरिक ग्रामीण जीवन को दर्शाने वाले वर्किंग मॉडल को देखा।
बिलाड़ा में स्थित कल्प वृक्ष के दर्शन किए जिसे मनोकामना वृक्ष भी कहा जाता है।
भ्रमण पर गए छात्र छात्राओं ने लंच के दौरान स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया।
सभी विद्यार्थियों ने भ्रमण का खूब आनंद लेने के साथ ही ज्ञानार्जन भी किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान रवि पाटीदार, ब्रिजेश मीणा, सचिन प्रसाद सिंह, भगवान सहाय मंडीवाल, मुकेश शर्मा, मनोहर सिंघल, अरविंद पुनिया, विनीता कौशिक, ज्योति, राजेश चौधरी, ममता एवं आरती ने मार्गरक्षी शिक्षक शिक्षिकाओं की भूमिका का निर्वाहन किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment