नवोदय विद्यालय के विधार्थियों को कराया जयपुर एवं जोधपुर का शैक्षणिक भ्रमण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद कस्बे के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में स्थित पीएम श्री स्कूल जेएनवी नांदला अजमेर में पीएम श्री स्कूल शैक्षणिक भ्रमण गतिविधि के अंतर्गत कक्षा ग्यारहवीं एवं बाहरवीं के 133 छात्र छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए जयपुर एवं जोधपुर भेजा गया। विद्यालय के प्राचार्य गिरि राज रेवाड़ एवं उप प्राचार्य अलका कुलश्रेष्ठ ने प्रातः सुबह छह बजे छात्र छात्राओं को मार्गरक्षी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ बसों में रवाना किया।
कक्षा ग्यारहवीं की 51 छात्राओं ने जोधपुर में स्थित मेहरानगढ़ के किले का भ्रमण किया जहां उन्होंने शीश महल, फूल महल, मोती महल की सुंदरता और नक्काशी का अवलोकन किया। बालिकाओं ने किले में स्थित संग्रहालय में शाही पालकियों, हथियारों, पेंटिंग्स और ऐतिहासिक अवशेषों के बारे में जाना।
दोपहर के भोजन के उपरांत बालिकाओं ने वापसी की यात्रा के दौरान बिलाड़ा में स्थित आई माता के मंदिर में अखंड ज्योति के दर्शन किए और मंदिर परिसर में स्थित संग्रहालय का भ्रमण किया।
कक्षा ग्यारहवीं के 82 छात्रों ने जयपुर में स्थित आमेर दुर्ग का भ्रमण किया। यह किला लाल बलुआ पत्थर एवं सफेद संगमरमर से बना है, जिसमें राजपूत और मुग़ल कला का शानदार मेल देखने को मिलता है। छात्रों ने भ्रमण के दौरान शीश महल, दीवान ए खास, सुख निवास की सैर की और आमेर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली। इसके साथ ही छात्रों ने बेहद खूबसूरत बायोलॉजिकल पार्क नाहरगढ़ की सैर की और दुर्लभ जड़ी बूटियों, पेड़ों एवं औषधीय पौधों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
विद्यालय के प्राचार्य गिरि राज रेवाड़ ने बताया कि पीएम श्री गतिविधि के अंतर्गत हर वर्ष सभी छात्र छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया जाता है ताकि विद्यार्थियों में अपने जिले एवं राज्य के समृद्ध विरासत को जानने का अवसर मिले। विद्यालय के शिक्षक अशोक धनखड़, प्रभु दयाल गुर्जर, के सी मीणा, परमानंद सैनी, श्रुति मारिया और सहयोगी कर्मचारी गौतम कुमार वर्मा, विक्रम, सतनारायण माली आदि ने मार्गरक्षी की भूमिका निभाई। सभी छात्र छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया, सभी ने शैक्षणिक भ्रमण का भरपूर आनंद लिया। देर शाम तक सभी बालक बालिकाएं अपने मार्ग रक्षी अध्यापकों के वापिस नवोदय में लौटे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment