नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत नसीराबाद नगरपालिका एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय द्बारा स्वीप गतिविधियों में रंगोली एवं सेल्फ़ी पाईन्ट कार्यक्रम किया आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नगरीय निकाय चुनाव 2026 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के तहत नगरपालिका नसीराबाद एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय नसीराबाद के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रिटर्निंग अधिकारी (एस.डी.एम) कल्पित शिवरान एवं नगरपालिका नसीराबाद के अधिशासी अधिकारी हेमेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में बुधवार को नगरपालिका कार्यालय परिसर में रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय नसीराबाद की छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोली बनाई गई, जिसके माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में गुरुवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय नसीराबाद में सेल्फी प्वाइंट स्थापित कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी खिंचवाई तथा मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष, निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नगरीय निकाय चुनाव 2026 में अधिकाधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम में राजकीय कन्या महाविद्यालय प्राचार्य अनिता खुराना, स्वीप प्रकोष्ठ से पवन कुमार, मोतीलाल कनिष्ठ अभियंता रामकरण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक नवीन रियाड, महेंद्र सिंह, राजेश कुमार सेन, ओमप्रकाश वैष्णव, रामलाल जाट, हर्ष लखन, शैलेष कुमार, लिलाधर भाटी, आकाश घुस्सर, पूजा गुर्जर, अक्षय सोनी, उपदेश कुमार शर्मा, खुशी माहेश्वरी एवं ज्योति यादव सहित नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगरपालिका प्रशासन द्वारा बताया गया कि नगरीय निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर आगामी दिनों में भी विभिन्न स्वीप एवं मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment