देरांठू में बन्दरो से परेशान ग्रामीणों ने बन्दर पकड़ने वाली रेस्क्यू टीम को बुलाया, पिंजरे में आये 12 बन्दरो को पकड़कर छुड़ाया जंगल मे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम
देरांठू में काफी समय से बन्दरो से परेशान ग्रामीणों ने बन्दर पकड़ने वाली रेस्क्यू टीम को बुलाकर बन्दरो को पकड़वाया व पिंजरे में लेकर दूर जंगल में छुड़वाया।
जानकारी के अनुसार ग्राम देरांठू में 11-12 के करीब बन्दरो ने काफी समय से ग्रामीणों को परेशान कर आतंक मचा रखा है। बन्दर घरों से खाने पीने की वस्तुओं के साथ, बहार सुखने हेतु रखें कपड तक उठा कर ले जाते थे , घरों में लगी पानी की टंकियों के ढक्कन खोलकर नाहने लग जाते थे।
ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए देरांठू के हिन्दू युवा वाहिनी के युवाओं ने ग्रामीणों से सहयोग राशि एकत्र कर बन्दरो को पकड़ने वाली टीम को बुलवाया ।
टीम ने अपनी तकनीकी कला से 12 बन्दरो को पिंजरे में पकड़ने के बाद गाड़ी से आस पास के क्षेत्र से दूर जंगल में ले जाकर छोड़ा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment