मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/ अजमेर
अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड के देरांठू ग्राम पंचायत के राताखेडा में सोमवार की रात चोरों ने करीब 15 खेतों में कुऐ व सौर ऊर्जा संयंत्रों पर लगी मोटरों से केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पत्ता मंगलवार सुबह किसानों को खेतों में आने पर चला।
चोर राताखेडा के रमेश माली, चुन्नीलाल माली, रमेश बनाशी, छोटू बनासी, लखन/डालचन्द शर्मा, रामपाली माली, सोनू /मनोहरी व पप्पू चोधरी (कम्पाउडर) देरांठू, नाथू चौधरी , सोनू /मनोहर , शकंर चौधरी, सुरेश चन्द शर्मा, ओमप्रकाश सैनी , अमरचन्द सैनी व विजय सिंह सैनी के खेतों में लगे ट्यूबवैल , सौर ऊर्जा आदि से केबल काट लें गये, जिससे किसानों को खेतों में पिलाई करने में परेशानी उत्पन्न हो गई।
क्षेत्र में नशा खौर युवकों की तादाद दिनों दिन बढ़ रही, यह अपनी नशे की पूर्ति के लिए हजारों रुपए के सामान चोरी कर कोडियो के भाव बेच नशापूर्ति कर रहे। यह नशा खोर पूर्व में भी कई कुओं व ट्यूबवैलो से मोटरें व केबल चोरी कर ले जा चुके हैं।
पुलिस प्रशासन से शिकायत पर पुलिस उन्हें पकड़ती हैं, लेकिन वापस छोड़ देने से इनके हौसले बुलंद हो जाते हैं। इस सम्बन्ध में राताखेडा के पीड़ित किसानों ने नसीराबाद सदर थाने में अज्ञात केबल चौरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा कर नशाखोर चोरों को पकड़ कर सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन से की ।
पुलिस प्रशासन इन नशाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लायें।