दिव्यांग लीला कंवर के राखी बंधवाने उनके घर पहुंचे बाड़मेर विधायक रविन्द्र भाटी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । रक्षाबंधन पर बाड़मेर विधायक रविन्द्र भाटी एक दिव्यांग लीला कंवर के घर राखी बंधवाने पहुंचे । लीला कंवर का एक हादसे में हाथ साथ छोड़ गए, तो पैरों को ही हुनर की कलम बना लिया और कैसे एक क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी ने दिव्यांग लीला कंवर के साथ आर्थिक धोखेबाजी की। लेकिन, इससे लीला ने कभी हिम्मत नहीं हारी।कलम उठाने का जज्बा इतना अडिग था कि उन्होंने पैरों की उंगलियों से लिखना सीखा। हर अक्षर के साथ संघर्ष लिखा और हर पन्ने पर अपनी तकदीर खुद गढ़ी। इसी जज्बे के दम पर 10वीं, 12वीं से लेकर स्नातक (B.A.) की पढ़ाई पूरी करके यह साबित कर दिया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी मुश्किल हो, बुलंद इरादों के आगे घुटने टेक ही देती हैं। आज जब विधायक भाटी राखी बंधवाने उनके घर पहुंचे तो यह दिन उनके लिए कुछ खास बन गया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment