चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बाबूलाल गोयल ने अजमेर का दौरा कर विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बाबूलाल गोयल ने अजमेर का दौरा कर विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं, चिकित्सा संस्थानों एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
दौरे की शुरुआत निर्माणाधीन कायड़ मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण से हुई। आयुक्त बाबूलाल गोयल ने मेडिकल कॉलेज परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माण कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए।
इसके पश्चात आयुक्त ने राजकीय महिला चिकित्सालय, अजमेर में संचालित प्रसव सखी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपस्थित कार्मिकों से केन्द्र की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. अनिल सामरिया, प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक, जे.एल.एन. मेडिकल कॉलेज अजमेर, डॉ. दीपाली जैन, अधीक्षक, राजकीय महिला चिकित्सालय, डॉ. धर्मेन्द्र, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. प्रदीप वर्मा एवं डॉ. अजय शर्मा उपस्थित रहे।
इसके पश्चात जे.एल.एन. मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, फेस ब्लॉक सहित विभिन्न विकास एवं निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति, निर्माण कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. अनिल सामरिया द्वारा निदेशालय स्तर पर लंबित विभिन्न प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु आयुक्त महोदय से आग्रह किया गया। आयुक्त बाबूलाल गोयल ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। समीक्षा बैठक में डॉ. अनिल सामरिया, प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक, डॉ. हेमेश्वर, अतिरिक्त प्रधानाचार्य, डॉ. दीपा थडानी, अतिरिक्त प्रधानाचार्य, डॉ. एम.पी. शर्मा, नोडल अधिकारी, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, डॉ. दिग्विजय सिंह रावत, नोडल अधिकारी, फेस ब्लॉक, डॉ. जय प्रकाश नारायण, डॉ. अमित यादव एवं डॉ. लोकेश अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात आयुक्त बाबूलाल गोयल ने प्रस्तावित सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के चिन्हित स्थल का भी निरीक्षण किया तथा परियोजना के संबंध में आवश्यक बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परियोजना को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। दौरे के अंतिम चरण में आयुक्त ने जे.एल.एन. चिकित्सालय में सेतु परियोजना, आपातकालीन विभाग, न्यू पीडियाट्रिक ब्लॉक सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं की सराहना की।
आयुक्त बाबूलाल गोयल के अजमेर दौरे के दौरान विभिन्न निर्माण एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों को गति देने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित निर्माण एजेंसियों को प्रदान किए गए।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment