कानपुरा में स्थित श्री पलसारा बालाजी महाराज का वार्षिक मेला 23 सितम्बर को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम कानपुरा में स्थित श्री पलसारा बालाजी महाराज का वार्षिक मेला 23 सितम्बर, बुधवार को भरेगा। पुजारी किशनलाल वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के तहत 22 सितम्बर, मंगलवार को रात्रि 8.15 पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ होगा , इसके पश्चात भजन संध्या होगी। जिसमें सोनम गुजरी एण्ड पार्टी द्बारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। जिसमें सिंगर सिताराम लाकडा, सिंगर सोनम गुजरी, डांसर अन्तेशी राजस्थानी, आशा मीणा, संगीता योगी व कामेडियन राजा छेला अपनी कला पेश करेंगे। वहीं 23 सितम्बर, बुधवार को प्रातः 5.15 पर प्रभात फेरी निकाली जायेगी, इसके पश्चात मेला भरेगा। इस अवसर पर बालाजी महाराज के विशेष चोला चढ़ाकर फुलो से श्रृंगार किया जायेगा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment