मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 1 से 3 अक्टूबर तक अजमेर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 1 अक्टूबर, गुरुवार को प्रातः 11 बजे राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, अजमेर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। इसके पश्चात अपराह्व 4 बजे वार्ड संख्या 3 स्थित गणपति नगर में बडकेश्वर महादेव मंदिर से अटलांटिका होटल तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। सायं 5 बजे अम्बे विहार कॉलोनी में विभिन्न क्षतिग्रस्त गलियों के सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार देवनानी 2 अक्टूबर, शुक्रवार को सायं 5.30 बजे वरुण सागर रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने आयोजित कार्यक्रम में लवकुश उद्यान से आनासागर पुलिस चौकी तक सड़क निर्माण कार्य तथा वरुण सागर रोड के विभिन्न क्षतिग्रस्त पैनल के सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे।
इसी प्रकार विधानसभा अध्यक्ष 3 अक्टूबर, शनिवार को प्रातः 9 बजे रावत नगर स्थित सामुदायिक भवन में वरुण सागर रोड के रावत नगर मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। प्रातः 10 बजे स्वास्तिक नगर गेट के पास आयोजित कार्यक्रम में स्वास्तिक नगर में सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया जाएगा। सायं 5 बजे आरपीएससी कॉलोनी स्थित अम्बरेश्वर महादेव मंदिर में वार्ड संख्या 80 में सरस डेयरी के पास वाली गली की मुख्य सड़क तथा आरपीएससी कॉलोनी की विभिन्न क्षतिग्रस्त गलियों के सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे।
इसके पश्चात देवनानी जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।