लाइंस क्लब्स इंटरनेशनल अजमेर द्बारा देरांठू की राजकीय विद्यालय एवं 4 आंगनबाड़ीयो के बच्चों को वस्त्र एवं शूज करेंगे प्रदान

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन निशांत जैन द्वारा दिए गए प्रांतीय स्लोगन फ्लाइट ऑफ ड्रीम के अंतर्गत मिशन मुस्कान कार्यक्रम को क्रियान्वित करते हुए
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, लायन अतुल पाटनी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी,दिल्ली निवासी राजेश जैन अजमेर के होलसेल होजरी व्यवसायी एवं अन्य भामाशाहों के सहयोग से
शनिवार, 26 सितंबर को प्रातः 9.30 बजे ग्राम देराठू (नसीराबाद) की राजकीय विद्यालय एवं इसी ग्राम की चार आंगनवाड़ियों में शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाले 280 विद्यार्थियों को नए वस्त्र में बाबा सूट,पेंट शर्ट,टी शर्ट,सलवार सूट के साथ शूज की सेवा प्रदान की जाएगी । आयोजित कार्यक्रम में लायन कमल बाफना अध्यक्ष,
लायन अनिल चोरड़िया सचिव,
लायन विनय लोढ़ा कोषाध्यक्ष,
लायन शिव प्रसाद सोनी कार्यक्रम संयोजक आदि उपस्थित रहेंगे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment