मिशन मुस्कान में देरांठू की राजकीय विद्यालय सहित चार आगंनबाडियो के करीब 240 बच्चों को वस्त्र किए भेंट

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। लायंस क्लब्स
इंटरनेशनल 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन निशांत जैन द्वारा दिए गए प्रांतीय स्लोगन फ्लाइट ऑफ ड्रीम के अंतर्गत मिशन मुस्कान कार्यक्रम को क्रियान्वित करते हुए
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, लायन अतुल पाटनी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी,दिल्ली निवासी राजेश जैन ,क्लब कोषाध्यक्ष लायन विनय लोढ़ा,लायन सत्येंद्र मालू, अजमेर के होलसेल होजरी व्यवसायी एवं अन्य भामाशाहों के सहयोग से नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम देराठू की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के करीब 240 विद्यार्थी एवं इसी ग्राम की 4 आंगनवाड़ियों में शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाले 80 नन्हे मुन्ने बच्चों को नए वस्त्र में बाबा सूट,पेंट शर्ट,टी शर्ट,सलवार सूट के साथ शूज की सेवा प्रदान की गई । कार्यक्रम के साथ ही सभी को अल्पाहार में खाद्य सामग्री एवं फ्रूट का वितरण कर खुशियां प्रदान की।
क्लब सचिव लायन अनिल चोरड़िया ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन शिव प्रसाद सोनी के संयोजन में दी गई सेवा के अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन कमल बाफना,कोषाध्यक्ष लायन विनय कुमार लोढ़ा,लायन शिव प्रसाद सोनी,लायन सत्येंद्र मालू, लायन अनिल श्रीमाल आदि ने सेवा के वितरण में सहयोग किया। क्लब अध्यक्ष लायन कमल बाफना ने बताया कि ग्राम की राजकीय विद्यालय में पहुंचने पर सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़,प्रधानाचार्य नवीन सागर सोनी, सुषमा सोनी, रितु देतवाल,रूचि अग्रवाल, ताराचंद माली, मनोज शर्मा, अशोक मेघवंशी, शाहबुद्दीन, सोनू छिपा ने क्लब सदस्यों का हार्दिक शब्दों से स्वागत किया। मिशन मुस्कान के प्रांतीय सभापति एवं क्लब के जन संपर्क अधिकारी लायन अतुल पाटनी ने बताया कि क्लब द्वारा शहरी क्षेत्रों की राजकीय विद्यालय,स्लम एरिया में रहने वाले जरूरतमंद व्यक्तियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने वाले बच्चो के लिए सेवाएं दिलवाकर लगातार सहयोग प्रदान करवा रहा है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment