मन्दिर दर्शन कर वापस घर को निकली युवती हुई लापता, परिजनों ने गुमशुदी की कराई रिपोर्ट दर्ज

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद सीटी थाना अंतर्गत सुभाष गंज निवासी मनोज जैन पुत्र प्रेमचंद जैन ने नसीराबाद सीटी थाना में अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जैन ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि उसकी पुत्री आयूषी (20) सवेरे मन्दिर दर्शन के लिए निकलीं थी। उसने मन्दिर में दर्शन किए, उस समय मन्दिर में स्वयं भी उपस्थित था। दर्शन के पश्चात व घर के लिए निकलीं, लेकिन घर नहीं पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर वह घर पर नहीं जाकर सीधी बस स्टैंड की तरफ जाती नजर आई , इसके पश्चात कोई जानकारी नहीं मिली। आयूषी का मोबाइल घर पर ही था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment