मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के देरांठू कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित महात्मा गांधी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय माताजी का खेड़ा , राजकीय प्राथमिक विद्यालय राताखेडा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय महावीर कालोनी, प्रतिभावान बाल भारती, सुशीला पब्लिक स्कूल, श्री चन्द्र नाथ विधा मन्दिर, सिल्वर स्टार स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य नवीन सागर सोनी एवं स्टाफ साथियो द्वारा माँ सरस्वती,गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलन कर की गई।
प्रधानाचार्य नवीन सागर सोनी ने विद्यार्थियों को अपने उद्बोधन में दोनों महापुरुषों के जीवन, उनके आदर्शों, सत्य, अहिंसा और सादगी का अनुसरण कर उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्यों एवं कई विद्यार्थियों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी का जीवन परिचय तथा उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग,कविताएँ आदि सुनाए जिसने सभी को बहुत प्रभावित किया। गांधीजी और शास्त्री जी के स्कैच भी विधार्थियो ने बनाये जिन्हे अवलोकन के लिये प्रदर्शित किया गया।
छोटी कक्षाओ के विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया,जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा शाला परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाई गई और स्वच्छता की शपथ ली गई।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के सुषमा सोनी, रितु देतवाल, सीमा जयंत, रूचि अग्रवाल, बाबूलाल जाट, ताराचंद माली, मनोज शर्मा, शाहबुद्दीन, अशोक मेघवंशी, ज्योति पुरोहित, नेहा टेपन, सोनू छिपा, शंकरलाल जाट आदि एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में संस्था प्रधान अनिल कुमार गोयल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय माताजी का खेड़ा में संस्था प्रधान सुरेन्द्र वैष्णव, प्रतिभावान बाल भारती में संस्था प्रधान राजेंद्र सिंह राठौड़, सुशीला पब्लिक स्कूल में हनुमान प्रसाद मेहरा, श्री चन्द्र नाथ विधा मन्दिर में प्रधानाचार्य राजेश, सिल्वर स्टार स्कूल में हिमांशु यादव के सानिध्य में गांधी व शास्त्री जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया।