मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । ग्राम पंचायत जोतायां के लिए आ रखी बीसलपुर लाइन में हो रखे अवैध कनेक्शन पर गुरुवार को जलदाय विभाग ने कार्यवाही करते हुए लाइन में हो रखे अवैध कनेक्शन को हटाया । विभाग के देशराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम जावला में 14 अवैध कनेक्शन को हटाकर अतिक्रमियों को भविष्य में वापस नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। उन्होंने बताया कि जोताया गांव में काफी समय से चल रही पेयजल समस्या के निवारण के लिए गोयला से जोताया लाइन से 14 अवैध कनेक्शन हटाए गए। अवैध कनेक्शन धारियों को पाबंद किया गया कि भविष्य में अवैध कनेक्शन पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मौके पर कनिष्ठ अभियंता गोपाल गुर्जर , जी ए इंफ्रा इंचार्ज देशराज सिंह,रामदेव, रामराज ओर मनोज कीर उपस्थित रहे ।