DESH KI AAWAJ

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में विभिन्न आपरेशन थियेटर, कैजुअल्टी ओटी एवं कैथलैब में उपयोग हेतु भामाशाह कुसुम चतुर्वेदी ने 335 गाउन भेंट किए

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक सेवा कार्य के अंतर्गत वैशाली नगर निवासी श्रीमती कुसुम चतुर्वेदी द्वारा अस्पताल के विभिन्न ऑपरेशन थिएटर, कैजुअल्टी ओटी एवं कैथलैब में उपयोग हेतु 335 सूती गाउन भेंट किए गए। इन गाउन की अनुमानित लागत लगभग 1 रुपए लाख बताई गई है। यह गाउन ऑपरेशन थिएटरों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उपयोग में लिए जाएंगे, जिससे मरीजों को सुरक्षित एवं बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ अनिल समारिया, अधीक्षक डॉअरविंद खरे ,डॉ लुनिका और हेमंत गुप्ता तथा रामकिशन आदि मौजूद थे । कार्यक्रम में कुसुम चतुर्वेदी का परिवार एवं अस्पताल प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने इस जनहितकारी सहयोग की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
अस्पताल प्रशासन की ओर से श्री मती कुसुम चतुर्वेदी एवं उनके परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय हैं की कुसुम चतुर्वेदी ने पूर्व में दो लाख के एयर कंडीशनर डोनेट किए थे ।इस अवसर पर अधीक्षक ने कहा गया कि भामाशाहों एवं समाजसेवियों के सहयोग से अस्पताल में मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिल रही है। ऐसे सहयोग न केवल अस्पताल की व्यवस्थाओं को मजबूत बनाते हैं, बल्कि जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। अस्पताल प्रशासन ने समाज के अन्य भामाशाहों एवं सामाजिक संगठनों से भी अपील की कि वे अस्पताल में उपयोग आने वाली सामग्री जैसे व्हीलचेयर, ट्रॉली, वॉटर कूलर, एसी, मरीजों के बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा उपकरण एवं अन्य आवश्यक सामग्री दान देकर जनसेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाएं। प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के सहयोग से अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

admin
Author: admin