रोटरी क्लब नसीराबाद द्बारा बाईपास स्थित रेस्टोरेंट माखन मिश्री में आयोजित किया एक कान्फ्रेंस कार्यक्रम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। रोटरी क्लब नसीराबाद द्वारा बाईपास स्थित माखन मिश्री रेस्टोरेंट में एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यह कान्फ्रेंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की ऑफिशल विजिट के संबंध में थी । इस ऑफिशल विजिट में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निशा शेखावत द्वारा पूरे रोटरी वर्ष 2025-26 में रोटरी क्लब नसीराबाद द्वारा किए गए जनहित कार्य को और क्लब के अन्य कार्यों का अवलोकन किया गया । जिसे देखकर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निशा शेखावत काफी प्रभावित हुई और क्लब के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी भावना से कार्य करते रहने की प्रेरणा दी। इसके पूर्व क्लब परिवार के बालिकाओं मित्रा ऐरन ,रूही गोयल और दिव्या लोगानी
द्वारा उनके सम्मान में स्वागत गीत गाकर सुनाया, उसके पश्चात गणेश वंदना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जो इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी थी उनका स्वागत प्रेसिडेंट मनीष झवर और सचिव हेमंत जैन ने दुपट्टा पहना कर और पगड़ी बांध कर किया।
अजमेर से उनके साथ आए अतिथि अमरपाल सिंह शेखावत और कमलेश रावत और उनकी धर्मपत्नी तथा क्लब के असिस्टेंट गवर्नर नंदकिशोर गर्ग का भी
स्वागत रोटरी क्लब नसीराबाद द्वारा किया गया ।
इस कार्यक्रम में दो विशिष्ट पुरस्कार रोटेरियन विजय मेहरा और अमित तापड़िया को प्रदान किए गए । इसी प्रकार इस कार्यक्रम के विशिष्ट मंच संचालन हेतु रोटी परिवार की श्रीमती मनी टंडन और श्रीमती अदिति गोयल को विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया । इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब नसीराबाद के सभी सदस्य सपरिवार सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित रहे मीडिया साथियों हरीश गोमा देव , श्याम सांखला , मुकेश वैष्णव व राधे गुर्जर का भी माला व दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर रोटेरियन अरविंद मित्तल और गौरव जिंदल द्वारा सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया गया।


