DESH KI AAWAJ

नसीराबाद छावनी परिषद ने आपरेशन सिन्दूर की प्रथम वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम किए आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद
छावनी परिषद द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर शहीद स्मारक पर विशेष देशभक्ति एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज फहराकर भारत माता के वीर सपूतों एवं शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा पुष्पांजलि देकर उन्हें नमन किया गया।
सीईओ मोहम्मद साकिब आलम के निर्देशनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में छावनी परिषद के कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्र सम्मान एवं शहीदों के बलिदान को याद करने का संदेश दिया गया।
छावनी परिषद प्रशासन की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करना एवं युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

admin
Author: admin