इस दिव्यांग खिलाड़ी को मिली आर्थिक सहायता,अब जायेगी टोक्यो
- जलझुलनी एकादशी पर निकलें ठाकुर जी के बैवाण, रात्रि को लम्बा बालाजी मंदिर पर ठहरें सभी बैवाण, होगी भजन संध्या
- नसीराबाद नगरपालिका में भाजपा के एडवोकेट सुखदेव चोधरी बने चेयरमैन, चौधरी को मिले 11 वोट, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रितिका शेखावत को मिले 9 मत
- तेजा दशमी पर दिलवाड़ा, रामपुरा व देरांठू स्थित बासक बाबा धाम पर भरे मेले
- तेजा दशमी पर दिलवाड़ा, रामपुरा व देरांठू स्थित बासक बाबा धाम पर भरे मेले
- देरांठू में बाबा रामदेव जी महाराज का मेला भरा बड़े धूमधाम से, ग्रामीणों ने उठाया मेले का लुत्फ, गाजे बाजे से आये सभी समाज के झण्डे
दिव्यांग बैडमिंटन खिलाड़ी को मिली आर्थिक सहायता, अब टोक्यो जाएगी
उत्तराखंड। उत्तराखंड की होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी एवं विश्व पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने जा रही दिव्यांग खिलाड़ी नीरजा को सेवानिवृत्त इंजीनियर नरेंद्र सिंह ने अपने जन्मदिन पर 25 हजार की आर्थिक सहायता दी।
दिव्यांग जगत के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े। https://chat.whatsapp.com/FnW6FVDydqf7hrMsY50wTH
ऋषिकेश निवासी नीरजा 01 से 0 6 नवम्बर 2022 तक टोक्यो, जापान में आयोजित की जा रही विश्व पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप -2022 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने व अन्य खर्चों की वजह से आर्थिक दिक्कतें सामने आ रहींथी।

विद्युत लोकपाल एवं पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार सुभाष कुमार आई. ए. एस. के परामर्श पर उत्तराखंड की इस उदीयमान खिलाड़ी को आज सहायता स्वरूप यह धनराशि प्रदान की गयी। इस मौके पर इन्सटीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, उत्तराखंड राज्य केंद्र के मानद सचिव इंजीनियर सतीश चन्द, नरेन्द्र कुमार यादव के साथ ही बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद थे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने नीरजा को प्रतियोगिता में विजयी होने और भारत का नाम रोशन करने के लिये शुभकामनाएं दी। वर्तमान में नरेंद्र सिंह विभिन्न संस्थाओं के माध्यम के साथ ही व्यक्तिगत स्तर पर सामाजिक कार्यों में राज्य के विकास में सहभागी बनते रहे हैं।





