देरांठू में बाबा रामदेव जी महाराज का मेला भरा बड़े धूमधाम से, ग्रामीणों ने उठाया मेले का लुत्फ, गाजे बाजे से आये सभी समाज के झण्डे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के सदर बाजार के निकट स्थित बाबा रामदेव मन्दिर का वार्षिक मेला रविवार को बड़े धूमधाम से भरा। इस अवसर पर मन्दिर को आकर्षक विद्युत सजावट के साथ सजाया गया है। कार्यक्रम के तहत हिन्दू युवा वाहिनी सदर बाजार , मेघवंशी समाज, बैरवा समाज , प्रजापति समाज, आवडा वाली गली , रावत समाज , लम्बा बालाजी मोहल्ला आदि समाज के झण्डे गाजे बाजे, डीजे , ढोल मजीरा के साथ आये । ग्रामीणों ने बाबा की जोत के दर्शन कर नारियल, फुल माला चढ़ाएं। मेला कमेटी से दिनेश चौधरी, मगंल वैष्णव, राजकुमार पाटोदी ने बताया कि मेले की पूर्व संध्या पर मन्दिर परिसर में आकर्षक विद्युत सजावट के साथ मेला स्थल पर भी विधुत एलडी लाईटें लगाई गई । मेले में लगी मणिहारी, मिठाईयां, चाट , पकोड़ी का आनंद ग्रामीणों ने लिया । मेले में लगे झुलो , नाव , चक्करी आदि का भी ग्रामीणों ने लुफ्त उठाया। इस अवसर पर सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़, राजकुमार मेघवंशी, महावीर मेघवंशी, शैतान माली, राजेन्द्र सिंह राठौड़, सांवरलाल मेघवंशी, पप्पू मेघवंशी, कैलाश मेघवंशी आदि ने सेवाएं प्रदान की।


