DESH KI AAWAJ

भारतीय जनता पार्टी ककोड़ मंडल किसान मोर्चा की कार्यकारिणी गठित,

भारतीय जनता पार्टी ककोड़ मंडल किसान मोर्चा की कार्यकारिणी गठित,
रामगोपाल व साँवरमल महामंत्री मनोनीत ।
अशोक सैनी/ दिव्यांग जगत।

उनियारा/टोंक ।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.सतीश पुनिया, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवा, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवराज जाट व देहात मण्डल अध्यक्ष महावीर गुर्जर के निर्देशानुसार किसान मोर्चा ककोड़ मंडल अध्यक्ष रामसिंह चौधरी सूंथडा ने कार्यकारिणी गठित की हैं जिसमें सत्यनारायण गुर्जर हरदत्तपुरा, राधेश्याम धाकड़ बोसरिया,रामजीलाल गुर्जर पलाई व भोलाशंकर कुशवाहा फुलेता को उपाध्यक्ष ,साँवरा गुर्जर नाहरा व रामगोपाल चौधरी कुण्डेर को महामंत्री ,बेणीप्रसाद धाकड़ कचरावता ,शंकर लाल जाट सुरेली ,रामसहाय मीणा बनेठा,बद्रीलाल धाकड़ खातोला व रामप्रसाद मरमट रानीपुरा को मंत्री ,प्रदीप कुमार शर्मा बनेठा को कोषाध्यक्ष तथा मड्डू लाल गुर्जर सुरेली,रामकिशन गुर्जर कल्याणपुरा,महावीर केवट कीरों की झोपड़ियां ,मोहनलाल सैनी बनेठा ,सुरजमल गुर्जर सूंथडा ,हनुमान सैनी नंसिया,राजूलाल शर्मा भानपुरा व हेमराज सैनी बनेठा को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया हैं। वहीं नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने देवली-उनियारा पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर, देहात मण्डल अध्यक्ष महावीर गुर्जर व किसान मोर्चा अध्यक्ष रामसिंह चौधरी का आभार व्यक्त किया हैं। वहीं देवली-उनियारा मिडिया प्रभारी धनपाल गुर्जर, देहात मण्डल महामंत्री रामकिशोर गुर्जर,सुरजीत चौधरी,प्रवक्ता मेघराज जाट,सागर नामा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करतें हुए कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को बंधाई दी हैं।

admin
Author: admin