DESH KI AAWAJ

दिव्यांग महागठबंधन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद पर जानलेवा हमला

दिव्यांग महागठबंधन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद पर जानलेवा हमला

दिव्यांग उत्पीड़न के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

दिव्यांग उत्पीड़न के मामलों में रोक लगाने की मांग

कानपुर। दिव्यांग महागठबंधन ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंप कर दिव्यांग महागठबंधन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद के ऊपर हमला करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने व दिव्यांग उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्यवाही करने की मांग की।
महागठबंधन के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि अध्यक्ष मनीष प्रसाद पर हमला करने वालों पर 6 दिन बाद भी रिपोर्ट न दर्ज होना पुलिस कि उदासीनता का जिता जागता उदाहरण है। राहुल कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है जिसे दिव्यांग महागठबंधन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगा। अगर दोषियों पर तत्काल कार्यवाही नहीं होती है तो दिव्यांग महागठबंधन मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करेंगा।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष अल्पना कुमारी ने कहा कि दिव्यांग महिलाएं उत्तर प्रदेश में सुरक्षित नहीं है आए दिन दिव्यांग महिलाओं का शोषण उत्पीड़न हो रहा है पुलिस मामले को दबाने में लगी रहती है जिससे सरकार के प्रति अविश्वास की भावना पैदा हो रही है। सरकार को चाहिए कि वो दिव्यांग उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाए। अन्यथा हम सभी प्रदेश के दिव्यांग महिलाएं सड़कों पर उतर कर आन्दोलन को मजबूर होंगी।

admin
Author: admin