श्री जनसेवा समिति एवं राजकीय आर्युवेदिक चिकित्सालय नसीराबाद के संयुक्त तत्वावधान में शरद पूर्णिमा पर श्वास शिविर का किया आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। श्री जनसेवा समिति एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नसीराबाद के संयुक्त तत्वावधान में शरद पूर्णिमा पर श्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 480 रोगी पंजीकृत हुए। जिसमें 368 रोगी श्वास रोग के व 112 रोगी अन्य बीमारी के आये । जिन्हें शरद पूर्णिमा की रात्रि पर बनाई दवा दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा रमाकांत पचोरी व प्रवीण चन्द गदिया रहे। यह शिविर चिकित्सालय प्रभारी डा सीमा गुर्जर व उपनिदेशक आर्युवेदिक विभाग डा हनुमान मीणा की निगरानी में लगाया गया। इस अवसर पर श्री जनसेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण चन्द गदिया, अजय बाकलीवाल, राजेन्द्र राठी, वैध रामचरण शर्मा, वैध सुभाष, मनोज बाकलीवाल, तुषार सिंहल, निलेश गर्ग, रवि सोनी, प्रदीप मित्तल, रोशन परिहार, संजय पहाड़ियां एवं आर्युवेदिक विभाग से मोहन मेघवंशी व रजाक खान उपस्थित रहे। अध्यक्ष प्रवीण चन्द गदिया ने शिविर में आये आगन्तुओ , भामाशाहों व कार्यकर्ताओं का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।


