देरांठू में चम्पा देवी जाट बनी सरपंच, राजकुमार पाटोदी बने उपसरपंच
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड एवं पंचायत समिति श्री नगर के देरांठू में पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के साथ ही गांव की नई सरकार का गठन हो गया। सरपंच पद पर चंपा देवी पत्नी दिनेश जाट ने 781 मतों से शानदार जीत दर्ज करी। वहीं दूसरे दिन राजकुमार पाटोदी को निर्विरोध उपसरपंच चुना गया। देर रात चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत के 13 वार्डों में वार्ड पंच पदों पर भी निर्वाचित प्रतिनिधियों के नाम सामने आए। इनमें वार्ड संख्या 1 से लखन कसाना, वार्ड 2 से मन्ना जाट, वार्ड 3 से माया देवी, वार्ड 4 से देवराज बैरवा, वार्ड 5 से पिंकी देवी रावत, वार्ड 6 से दिनेश जाट, वार्ड 7 से राजकुमार पाटोदी, वार्ड 8 से गिरजेश कंवर, वार्ड 9 से सोनू देवी, वार्ड 10 से गोपी लाल जाट, वार्ड 11 से इंदिरा देवी, वार्ड 12 से कालूराम प्रजापति तथा वार्ड 13 से मोहित कुमार निर्वाचित हुए। उपसरपंच पद के लिए वार्ड संख्या 7 के वार्ड पंच राजकुमार पाटोदी का निर्विरोध चयन किया गया। उनके उपसरपंच बनने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताते हुए माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
अब ग्रामीणों को नई पंचायत से ग्राम के चहुंमुखी विकास के साथ समय पर जलापूर्ति कराने , ग्राम को स्वच्छ बनाए रखने व जनसमस्याओं के समाधान और गांव में बेहतर मूलभूत सुविधाओं की उम्मीद है। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सामने गांव के विकास को गति देने और ग्रामीणों के विश्वास पर खरा उतरने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।


