DESH KI AAWAJ

झड़वासा में पानी निकालते समय कुएं में गिरी दो बालिकाएं, दोनों की हुई मौत

झड़वासा में पानी निकालते समय कुएं में गिरी दो बालिकाएं, दोनों की हुई मौत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम पंचायत झड़वासा में कुए से पानी निकालने गई एक बालिका का अचानक पैर फिसलने से वो कुएं में जा गिरी , जहां उसे बचाने के लिए उसकी ही चचेरी बहन भी कुएं के पास आई तो वो भी कुएं में जा गिरी , जहाँ दोनो की डूबने से मौत हो गई । दोनों चचेरी बहनो अंजली उर्फ काली (14) पुत्री घीसा भील व संतरा पुत्री राजू भील (13) की कुएं में गिरने की खबर गांव में फैली तो पूरे गांव में मातम छा गया । सूचना मिलते कुऐ पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों बालिकाओं की कुएं में गिरने की सूचना सदर थाना पुलिस को दी । जिस मौके पर पहुंचे सदर थाना से सीआई रोशनलाल सामरिया व झड़वासा पुलिस चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बालिकाओं को अचेत अवस्था में कुए से बाहर निकलवा कर नसीराबाद राजकीय सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने दोनों बालिकाओं को मृत घोषित कर । चिकित्सकों ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

admin
Author: admin