श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर पर गणतन्त्र दिवस पर लहराया तिरंगा
श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर पर गणतन्त्र दिवस पर लहराया तिरंगा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । श्री चन्द्रनाथ आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय देरांठू , नसीराबाद मे गणतन्त्र दिवस समारोह बडे हर्ष व उल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा सुशील गदिया द्वारा ध्वजारोहण कर प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर भैया-बहिनो ने शारीरिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतिया व नन्हे मुन्ने बालको ने योग की प्रस्तुतिया तथा आचार्य/दीदी द्वारा कविताओ की प्रस्तुतिया दी गई ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संग्राम सिंह (जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख) द्वारा गणतन्त्र दिवस की विशेषताए बताई गई। हमारे देश की आज़ादी किसी भी एक व्यक्ति के कारण नहीं हुई हमारे देश की आज़ादी बहुत सारे शहीद हुये भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, आज़ाद आदि जैसे महान पुरूषो के बलिदान का परिणाम है। देश भक्त अपने देश को गुलामी की जंज़ीरो से बंधा ना देख सके अपने देश को आज़ाद कराने के लिए उन्होने अपने प्राण तक त्याग दिये । उनके बलिदानों के कारण अंग्रेज़ों को अपने घुटने टेकने पड़े और उन्होने भारत को आज़ाद कर दिया।
साथ ही कार्यक्रम के अध्यक्ष दीपक ख्यानी द्वारा आये हुऐ अतिथियो का आभार व्यक्त किया । विद्यालय प्रधानाचार्य लादूराम सीरवी द्वारा शान्ति मंत्र करवाकर कार्यक्रम का समापन किया गया ।
कार्यक्रम मे विद्यालय के सभी आचार्य/दीदी उपस्थित रहे।


