DESH KI AAWAJ

Trick : अब आप पढ़ सकते हैं WHATSAPP पर delete किया मैसेज

आज हम आपको व्हाट्सऐप पर डिलीट हो जाने के बाद भी मैसेज को भी पढ़ने का तरीका (How to read deleted messages on WhatsApp) बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में एक थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड करना होगा। यह ऐप आपके फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन को सेव करके रखता है। जैसे ही कोई व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजेगा तो उसका नोटिफिकेशन भी इसमें सेव हो जाएगा:

डिलीट हो चुके मेसेज पढ़ने के लिए अपनाएं ये तरीका: Google Play Store पर जाएं और नोटिफिकेशन हिस्ट्री पर नजर रखने वाले ऐप को डाउनलोड करें। ऐसा ही एक ऐप Notisave भी है। इस ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड्स मिले हैं। ऐप इंस्टॉल होने के बाद सभी जरूरी परमिशन दें। ऐप को नोटिफिकेशन, फोटो, मीडिया और फाइलों को पढ़ने और auto-start ऑप्शन को चालू करने की आवश्यकता होगी।

इसके बाद यह ऐप व्हाट्सऐप मैसेज समेत आपके फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन लॉग रखना शुरू कर देगा। अगर कोई यूजर व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने के बाद डिलीट भी कर देता है, तब भी आप Notisave ऐप में उसे पढ़ सकेंगे। आप उन नोटिफिकेशन को भी पढ़ पाएंगे जो गलती से स्वाइप हो गए हों।

ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आप ऐप का फ्री वर्जन इस्तेमाल करेंगे तो आपको विज्ञापन भी देखने होंगे। इसका एक पेड वर्जन भी है, जिसके लिए 65 रुपये महीना का चार्ज लिया जाता है। इसके अलावा ऐप सिर्फ सिंपल टेक्स्ट मैसेज को ही रिकवर कर सकता है। इसके जरिए GIFs, इमेज और वीडियो जैसी मीडिया फाइल्स को रिकवर नहीं किया जा सकता है।

admin
Author: admin