DESH KI AAWAJ

जनपद के सैकड़ों मंदिरों में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मनाया जा रहा है गणपति उत्सव

जनपद के सैकड़ों मंदिरों में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मनाया जा रहा है गणपति उत्सव

शिवेश शुक्ला बस्ती।हमारा देश विविधताओं का देश है। यहाँ हर क्षेत्र में अलग अलग प्रकार के त्योहार मनाए जाते हैं।
10 दिनों के लिए गणपति बप्पा मोरया का आगमन हो चुका है, तीन , पांच,सात ,नौ दिवसीय गणेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है।महसों क्षेत्र के निपनिया में सजे केदारनाथ धाम की झांकी में बिराज मान गणपति बप्पा चर्चा का विषय बने हुए हैं।भजन, कीर्तन, नाच गाने से भक्त भगवान गणेश की पूजा कर मनोकामना पूर्ण करने की आराधना कर रहे हैं। बच्चों की मनमोहक नृत्य, संगीत प्रस्तुति भाव विभोर करने वाली है।पिछले कई वर्षों से गणपति मूर्ति स्थापना करने वाले रवि मिश्रा ने कहा जो भी भक्त गणपति की पूजा बिधि-विधान से करता है सिद्धीविनायक विघ्नहर्ता भगवान गणेश उसकी सर्व मनोकामना पूर्ण करते हैं। महसों, पाकरडांर, समसपुर अलग-अलग पंडालों में बप्पा अलग-अलग रूप में विराजमान हैं। गणपति बप्पा मोरया ,मंगल मूर्ति मोरया, सिद्धीविनायक मोरया के जयघोष से आस पास का वातावरण गुंजायमान हो रहा है।

admin
Author: admin