DESH KI AAWAJ

यातायात निरीक्षक शाखा अजमेर द्बारा बिना परमिट चलने वाले वाहनों को जब्त कर बनाये चालान

यातायात निरीक्षक शाखा अजमेर द्बारा बिना परमिट चलने वाले वाहनों को जब्त कर बनाये चालान

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । यातायात निरीक्षक शाखा अजमेर द्बारा 9 व 10 दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर विकास सागवान एंव वृत्ताधिकारी यातायात रामावतार चोधरी अजमेर के सुपरविजन मे यातायात निरीक्षक श्री मति नीतू राठौड़ के द्बारा शहर मे बिना परमिट चल रहे वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया । जिसके तहत 240 वाहनों के परमिट चैक किये गए । जिनमें से 48 बिना परमिट पाये जाने पर एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई । व 34 वाहनो को जब्त किया गया । इन्टसेप्टर द्बारा 59 तेजगति की कार्यवाही की गई व शहर अजमेर मे एम वी एक्ट के तहत 286 चालान किऐ गये । उक्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।

admin
Author: admin