DESH KI AAWAJ

युवक ने जहर खाकर किया सुसाइड:6 महीने से मायके में रह रही है पत्नी, पीहर वाले दो दिन पहले बच्चों को ले गए

युवक ने जहर खाकर किया सुसाइड:6 महीने से मायके में रह रही है पत्नी, पीहर वाले दो दिन पहले बच्चों को ले गए

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते जहर खाकर सुसाइड कर लिया। युवक की पत्नी 6 महीने से पीहर में रह रही है। दो बच्चे उसके साथ रह रहे थे। दो दिन पहले ही पीहर वाले बिना बताए बच्चों को अपने साथ ले गए। मामला अजमेर शहर की रेलवे कॉलोनी क्षेत्र का है। मृत युवक के दोस्तों ने बताया कि बच्चों से दूरी को रंग तालाब कोटा निवासी हेमंत बर्दाश्त नहीं कर सका उसने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मौत के कारण सामने नहीं आए है। पुलिस जांच में जुटी है।
मृतक हेमंत के दोस्त मनीष ने बताया कि हेमंत मार्बल का काम करता था। रंगबाड़ी इलाके में उसकी ससुराल है। पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव था। 6 महीने पहले पत्नी अपने पीहर चली गई। दोनों बच्चे हेमंत के साथ रहते थे। उसे बच्चों से बहुत प्रेम था। हेमंत हमेशा कहता था वो बच्चों के लिए जी रहा हूं। दो दिन पहले हेमंत के ससुराल वाले किसी प्रोग्राम में शामिल होने रंग तालाब इलाके में आए थे। दोनों बच्चों को बिना बताए अपने साथ ले गए। सम्भवतः इसी तनाव में हेमंत ने जहर खा लिया।
रेलवे कॉलोनी थाना ASI ईश्वर सिंह ने बताया कि आपसी मनमुटाव के चलते हेमंत की पत्नी 6 महीने से पीहर में रह रही है। हेमंत अपनी मां के साथ रहता था। रात को हेमंत ने गोली खाई थी। जिसके बाद उसे उल्टी हुई। मां ने पानी पिलाया। जिसके बाद हेमंत सो गया। सुबह 8 बजे तक नहीं उठा। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल लाया गया। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे। मामले की जांच की जा रही है।

admin
Author: admin