DESH KI AAWAJ

भाजपा श्रीनगर मंडल की शक्ति केंद्र एवं शक्ति केंद्र प्रभारियो मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

भाजपा श्रीनगर मंडल की शक्ति केंद्र एवं शक्ति केंद्र प्रभारियो मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

बूथ जीता- चुनाव जीता- हिमांशु शर्मा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा एवं नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा के दिशा निर्देशानुसार भाजपा श्रीनगर मंडल का बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल के समस्त मोर्चों के पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक व शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा के मुख्य अतिथि में की गई।
मंडल अध्यक्ष केके जोशी ने बताया कि भाजपा श्रीनगर मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा हिमांशु शर्मा का मार्गदर्शन मिला। प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को आगामी 2023 चुनाव की तैयारी कर देनी चाहिए। हम सभी को कमजोर बूथ को सूचीबद्ध करते हुए प्रयास करना चाहिए वहां अधिक से अधिक भाजपा पदाधिकारियों के प्रवास हो कमजोर बूथों पर अधिक से अधिक मोर्चा पदाधिकारियों को संगठन बैठक करना चाहिए और उन लोगों के पास बैठकर केंद्र सरकार की लाभार्थी योजनाएं और भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए देश हित के कार्यों की चर्चा करनी चाहिए। क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता। बूथ को मजबूत करने के मूल मंत्र दिए।
द्वितीय सत्र में नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा का मार्गदर्शन मिला । विधायक ने कहा कि सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों को अपने-अपने बूथों को मजबूत करने के लिए प्रयास करना चाहिए और बूथ अध्यक्ष बूथ समिति के साथ बैठक करना चाहिए। विधायक लाम्बा ने कहा कि बूथ समिति और पन्ना प्रमुख के साथ मिलकर शक्ति केंद्र प्रभारियों को बैठक करते हुए धरातल से कार्यकर्ताओं को जोड़ना चाहिए।


मंडल अध्यक्ष के के जोशी एवं ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष रामकरण यादव द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।
जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव द्वारा संबोधित करते हुए सभी का धन्यवाद आभार प्रकट किया गया। बैठक में श्रीनगर मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी , मंडल महामंत्री राजू सिंह रावत , मंडल महामंत्री मेघराज रावत , मंडल उपाध्यक्ष कैप्टन मेवा सिंह रावत , पंचायत समिति सदस्य जनप्रतिनिधि रामसिंह रावत , अल्पसंख्यक मोर्चा विधानसभा प्रभारी साहुल हमिद शाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल रावत, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर जांगिड़, एससी मोर्चा अध्यक्ष पिंटू रील, युवा मोर्चा महामंत्री कमलेश नागर , युवा मोर्चा अध्यक्ष जय सिंह रावत, किसान मोर्चा महामंत्री हंसराज रावत, एससी मोर्चा उपाध्यक्ष रामचंद्र मेघवंशी, किसान मोर्चा पदाधिकारी दिनेश जोशी, आईटी संयोजक उत्तम सिंह रावत, सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin
Author: admin