अवैध हथियार सहित लुट की साज़िश रचने वाले आरोपियों को किया दोषमुक्त
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने 24 मई 2016 को मुखबिर की सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस तेजस्विनी गौतम द्वारा पुलिस जाप्ता के कार्यवाही करते हुए ग्राम झाड़वासा के निकट हाईवे पर खंडर नुमा बंद पड़ी होटल पर हाईवे से गुजरने वाले तांबा और परचून से भरे ट्रकों को लूटने की साजिश रचते भरतपुर निवासी नसीम उर्फ अरशद,मथुरा निवासी शेर खान उर्फ इमरान,उधम सिंह, राजू भाटी,हरियाणा निवासी वेद प्रकाश को गिरफ्तार कर उनके पास से देसी कट्टे और जिंदा कारतूस सहित एक इनोवा कार , नकली नंबर प्लेट व मिर्च पाउडर बरामद कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर नसीराबाद न्यायालय में सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया था। जहां विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 19 गवाह परीक्षित करवाए और 61 दस्तावेज प्रदर्शित करवाए गए । न्यायालय में प्रकरण के विचारण के दौरान राजू भाटी और वेदहाट प्रकाश की मृत्यु हो गई , वही आरोपी शेर खान के पास अधिवक्ता नहीं होने पर न्यायालय द्वारा पैरालीगल एडवोकेट हेमंत कुमार प्रजापति को निशुल्क पैरवी हेतु नियुक्त किया गया । अभियुक्त गणों के अधिवक्ता हेमंत कुमार प्रजापति और मोहम्मद जावेद के द्वारा न्यायालय में दिए तर्को से सहमत होते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवीन कुमार मीणा ने सभी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोष मुक्त कर बरी किया।

