प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को करेंगे एच आर आर एल रिफाइनरी पचपदरा का लोकार्पण,जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायत स्तर तक होगा लाइव प्रसारण , जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा तबीजी में
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एचआरआरएल रिफाइनरी पचपदरा, जिला बालोतरा का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालयों, पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों एवं स्थानीय निकायों को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ा जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि जिला स्तर पर इस लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मंगलवार, 21 अप्रैल को राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र, तबीजी में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सुचारु प्रसारण के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वन्दना खोरवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र, तबीजी के निदेशक डॉ. विनय भारद्वाज तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

